जालंधर| राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने 12वीं की परीक्षा में 90.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कार्तिक के पिता मोहिंदर पाल पंजाब पुलिस में स्विमिंग कोच और मां पूनम शर्मा हैं। कार्तिक ने जालंधर और स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में लगातार जालंधर का नाम रोशन किया है और डीएवी नेशनल सहित स्विमिंग की नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं।


