जालंधर| टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं में 14 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इसमें अमनजोत कौर व अनुष्का वर्मा ने 91.2% अंक, नैंसी शाह ने 89.2% अंक, शाहिद तामिन ने 88.6% अंक, आर्यन ने 87.6% अंक, अमृतपाल व अनुष्का कुमारी ने 87.2% अंक, तन्वी व मकेश शर्मा ने 86% अंक प्राप्त किए। गुरिंदर सोढ़ी को 82.4%, हीना को 81.8%, गौरव वासरन को 81.6% अंक मिले। वहीं 12वीं में 20 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। मन्नत ने 96%, राधिका ने 95%, कंगना ने 91.4%, कशिश ने 88.2%, बानी ने 88%, श्रुति, दीया और स्मृति ने 87.8%, तरणप्रीत ने 87.6%, चार्वी ने 85%, शिखा और करणवीर ने 83%, अर्शदीप ने 80.6%, अंशुमान ने 80.2%, युवराज कांडा ने 81.4% स्कोर किया। डीन विनोद शशि जैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


