जालंधर| सेठ हुकम चंद एसडी पब्लिक स्कूल न्यू प्रेम नगर के सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य ममता बहल ने बताया कि स्कूल के 14 से अधिक छात्रों के 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। विभिन्न स्ट्रीम्स में अंकित भंडारी के 95.2 प्रतिशत, जश्नप्रीत के 93.8 प्रतिशत, मिताली गुप्ता 93.4 प्रतिशत, महक 92 प्रतिशत, निहारिका 92 प्रतिशत, शिवांग 92 प्रतिशत, परी 91.8 प्रतिशत, कशिश अरोड़ा 91.6 प्रतिशत, हरलीन कौर 91.4 प्रतिशत, खुशप्रीत 91 प्रतिशत, पलकप्रीत 90.6, जसप्रीत 90.2 प्रतिशत, जिगर 90 प्रतिशत, गरिमा 90 प्रतिशत, नवीराज 88.6 प्रतिशत, गुरलीन कौर के 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, सहायक प्रबंधक सतीश चंद्र दादा, प्रधानाचार्य ममता बहल ने बधाई दी।


