जालंधर| 12वीं में स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के विद्यार्थियों में शुभम शर्मा (कॉमर्स) स्ट्रीम में सर्वाधिक 97% अंक प्राप्त किए। वहीं दीया ने मेडिकल में सर्वाधिक 95.8% अंक और अपरण ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 94% अंक प्राप्त किए। आर्यन तथा आस्था ने कॉमर्स स्ट्रीम में क्रमशः 96.2% तथा 96% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल स्ट्रीम में इशानी ने 92.4% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा हार्दिका ने 91.6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडिकल स्ट्रीम में सना मलिक ने 93.6% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा जयति ने 90% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शांतानंद जी तथा प्राचार्या डॉ. सोनिया मागो ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा संस्था का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।


