27 से प्रभातफेरिया, गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाया जाएगा नगर कीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 430वें प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह ने बताया कि इस साल प्रकाश पर्व को अलौकिक स्तर पर मनाया जाएगा। गुरमत समागमों की शृंखला में 27 से प्रभातफेरी की शुरुआत होगी। एक जून शाम 6:30 से लेकर 9:30 बजे तक गुरमत समागम होंगे। आठ जून को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इन आयोजन के अलावा गुरमत शिक्षा सभा के आयोजन, स्त्री सत्संग सभा समागम, ढाडी दरबार, कवि दरबार, कथा दरबार, अमृत संचार, अमृत वेले का समागम और कीर्तन दरबार शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कवि, कथावाचक और प्रचारक गुरु साहिब की महिमा का गायन करेंगे। समागमों की शृंखला में स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री सुखमनि साहिब के पाठों की शृंखला शुरू की जा चुकी है, जो प्रकाश पर्व तक जारी रहेंगे। समागम की तैयारी में कोर कमेटी के चेयरमैन हरजीत सिंह एडवोकेट, सीनियर उप प्रधान दविंदर सिंह रहेजा, कुलवंतबीर सिंह कालड़ा, अमरीक सिंह, बलविंदर सिंह सर्राफ, गुरमीत सिंह, इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह, अकाली रछपाल सिंह, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, अमनदीप सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह पोपली, महिंदर सिंह लक्की बवेजा, जसबीर सिंह सेठी, सुरिंदर सिंह स्याल और रमनदीप सिंह सेठी और अन्य अपना सहयोग दे रहे हैं। जानकारी देते गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *