क्लब के 300 से अधिक सदस्यों ने उप गवर्नर-2 महाजन को दिया समर्थन

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 321-डी की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान रविंद्र महाजन रहे। समारोह का उद्देश्य उप गर्वनर-2 के चुनाव को लेकर सदस्यों द्वारा उन्हें समर्थन देना था। इस क्रम में उनके महानगर पहुंचने पर विभिन्न क्लबों के 300 से अधिक सदस्यों ने उन्हें सम्मानित करते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की। इससे पूर्व रविंदर महाजन ने लायनिज्म के वास्तविक सिद्धांतों को अमली रूप में लागू करवाने का विश्वास दिया। पूर्व गवर्नर परमजीत सिंह चावला, एडवोकेट शिव सेखड़ी, जसविंदर पाल सिंह, विनोद महाजन, गुरमीत सिंह मक्कड़, स्वर्ण सिंह खालसा, नवनीत सेठ, प्रिंस वर्मा, सतीश महेंद्रू, एएस मदान, कुलदीप सिंह, एसपी सोंधी ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा तथा सदस्यों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि रविंद्र महाजन के आने से लायनिज्म का ग्राफ सेवा के क्षेत्र में और ऊपर जाएगा। इस मौके पर डॉ. मनीष मेहता, डॉ. राकेश शर्मा, आरएस कोहली, रविंद्र स्वीटी, तेजपाल सिंह, आकाशदीप सिंह, डॉ. बीडी शर्मा, राकेश चावला, जेपी सिंह चावला, रवि मलिक, संजीव अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। मुख्य मेहमान को सम्मानित करते विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *