सोमवार की सुबह धनबाद NH 19 में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बीएसएस पेट्रोल पंप के समीप हुआ। जहां पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय छात्र अब्दुल मदीन अंसारी और उसका मौसा घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले जाया गया। जहां छात्र अब्दुल मदीन अंसारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके मौसा का इलाज चल रहा है। राजगंज से धनबाद कोर्ट जा रहे थे दोनों प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत छात्र गोविंदपुर के फकीरडीह का रहने वाला है। आज सुबह अपने मौसा के साथ राजगंज से धनबाद कोर्ट आ रहा था। दोनों जैसे ही NH 19 के बीएसएस पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर ही गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत छात्र कक्षा 7वीं में पढ़ाई कर रहा था।सूचना पाकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बैठक ही करता रह गया सड़क सुरक्षा समिति बता दें कि आए दिन इस इलाके में एक्सीडेंट होता रहता है। इसके पीछे की वजह अवैध तरीके से बने कट हैं। हाल के दिनों में गोविंदपुर में सड़क हादसों पर रोकथाम को लेकर डीसी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई थी। जिसमें उपायुक्त ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। बात बैठक तक ही रह गई।


