विजय शाह का बयान राष्ट्र व नारी शक्ति का अपमान : दुबे

प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक दुबे ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान राष्ट्र और नारी शक्ति का अपमान है। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ उन्होंने शर्मनाक और अपमानजनक बयान दिए हैं। मंत्री का बयान एक महिला अधिकारी पर नहीं, बल्कि भारतीय सेना की वर्दी पर कीचड़ उछालने जैसा है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि इस पर बयान पर भाजपा ने चुप्पी साधे रखी, तो यह स्पष्ट होगा कि यह बयान भाजपा की ही सोच का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। आलोक दुबे ने यह भी कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया है। भाजपा के मंत्री जिस स्तर तक गिर सकते हैं, यह बयान उसका निम्नतम उदाहरण है। उन्होंने मांग की है कि भाजपा नेतृत्व को तुरंत इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए और विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *