कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान को लेकर मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह के खिलाफ आक्रोश देशभर में फैलने लगा है। कांग्रेस ने जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है, वहीं समाजवादी पार्टी उनके बंगले पर प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले मंगलवार रात को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री शाह के बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी थी। इस घटना के बाद मनोज शुक्ला पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मंत्री के बंगले की सुरक्षा बढ़ाते हुए 10 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बंगले के सामने बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। दरअसल, मंत्री विजय शाह सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। शाह ने कहा था- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। पाकिस्तान के उद्योगपति ने किया ट्वीट
मंत्री विजय शाह के बयान पर पाकिस्तानी उद्योगपति मुहम्मद बिलाल ने X पर लिखा- मेरी सहानुभूति कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ है। अपने पेशे और देश के प्रति उनकी निष्ठा के बावजूद उन्हें मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा “पाकिस्तानी आतंकवादियों की बहन” के रूप में निशाना बनाया गया है। मंत्री ने धर्मनिरपेक्ष भारत को प्रस्तुत करने के मोदी के प्रयास को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। MP के मंत्री का कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान कर्नल सोफिया पर विवादित बयान को लेकर मंत्री को फटकार


