कोंडागांव जिले में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। समर्पण वृद्धा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की टीचर अनुराधा ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. अजय सिंह और डॉ. चंद्रभान वर्मा ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने बुजुर्गों को स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में वृद्धजनों को दवाइयां और ताजे फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में सत्येंद्र साव, चंदन पाणिग्रही, दीपक ठाकुर, जगदीश नायक, विजय चंद्राकर, पुष्पराज चौहान, प्रभा, प्रतिभा सिंह ठाकुर और सीमा देवांगन ने स्वयंसेवक के रूप में योगदान दिया। यह आयोजन बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान का प्रतीक बना। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि आर्ट ऑफ लिविंग का यह प्रयास अन्य लोगों को भी सेवा कार्य के लिए प्रेरित करेगा।


