फाजिल्का में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर:युवक गंभीर घायल, अभी तक पहचान नहीं हुई, रिक्शा ड्राइवर को मामूली चोट

फाजिल्का जिले के अबोहर में बीती रात गांव दुतारांवाली के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक को ज्यादा चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सड़क सुरक्षा टीम को सूचना दी। एसएसएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक रोहित को मामूली चोटें आई हैं। उसकी स्थिति स्थिर है। परिजनों की तलाश कर रही पुलिस बाइक सवार युवक के सिर और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घायल युवक के परिजनों की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे की जांच भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *