फाजिल्का के गांव सिवाना के नजदीक बांडीवाला माइनर का नक्का टूटने से सारा पानी ड्रेन में गिर रहा है l मौके पर किसानों द्वारा वीडियो बना वायरल कर दी गई l किसान को इस समय धान की बिजाई के लिए नहरी पानी की जरूरत है। ऐसे में नहरी पानी बर्बाद हो रहा है। नहर विभाग द्वारा इसे बंद करने का भरोसा दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए गांव केरिया के रहने वाले हरपाल सिंह और महिला सरपंच के लड़के राकेश दहिया ने बताया कि बांडीवाला माइनर उनके गांव के नजदीक लगती ड्रेन के ऊपर से गुजरती है l जिससे आगे करीब तीन से चार गांव में टेलों तक नहरी पानी पहुंचता है। विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल लेकिन ड्रेन से गुजर रही बांडीवाला माइनर का नक्का टूट गया है। जिस वजह से नहरी पानी ड्रेन में पड़ रहा है और भारी संख्या में नहरी पानी की बर्बादी हो रही है। हालांकि इधर किसान को धान की बजाई के लिए नहरी पानी की सख्त जरूरत है l ऐसे में उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है। नहरी विभाग के एसडीओ का बयान उधर नहरी विभाग के एसडीओ विवेक मक्कड़ का कहना है कि मामला विभाग के ध्यान में आया है l इसके बाद उनके द्वारा इसे बंद करवाया जा रहा है l उन्होंने कहा कि माइनर में आगे पानी की रोक (डाफ) लगने के चलते पीछे से ओवरफ्लो पानी होने के कारण यह दिक्कत आई है l इसे बंद कर दिया जाएगा l


