फिरोजपुर में चार अवैध शराब भट्टियां तोड़ी:तस्करों और सरकारी कर्मचारियों के बीच झड़प, अमृतसर जहरीली शराब कांड के बाद कार्रवाई

फिरोजपुर में सतलुज नदी किनारे चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सतलुज नदी के किनारे छापेमारी की। इस दौरान चार अवैध शराब भट्टियां मिलीं। अधिकारियों ने इन भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान लाखों लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान शराब तस्करों और सरकारी कर्मचारियों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में एक शराब ठेकेदार का कर्मचारी घायल हो गया। अमृतसर में मिली जहरीली शराब के बाद कार्रवाई सतलुज नदी के किनारे के कई गांवों में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। इससे सरकार और शराब ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद इस कारोबार पर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *