सोना ₹568 गिरकर ₹93,776 पर आया:चांदी की कीमत भी ₹871 घटी, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 14 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹568 गिरकर ₹93,776 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,344 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹871 कम होकर ₹95,949 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,820 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 17,614 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,614 रुपए बढ़कर 93,776 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,932 रुपए बढ़कर 95,949 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *