सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत:रायगढ़ के सुरजगढ़ पुल में रेलिंग से टकराया, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सुरजगुढ़ पुल के रेलिंग से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। हांलाकि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात सुरजगढ़ पुल पर एक युवक की लाश देखी गई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। ऐसे में मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो रात में तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बैरियर में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संभवतः युवक तेज रफ्तार बाइक से सुरजगढ़ पुल के रेलिंग से टकरा गया है, क्योकि घटना के समय दोनों ओर कोई भी वाहन नहीं गया है। हांलाकि पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
पुसौर पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवक सरिया से रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ है। उसका गाड़ी नंबर सीजी 13 J 6539 है और अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल होगी। पुलिस ने बताया कि पुल के रेलिंग में खून के निशान थे, ऐसे में प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आ रही है कि बाइक सवार पुल के रेलिंग से टकराया है। हांलाकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *