जमीन विवाद में मछुआरे की हत्या:मछली पकड़ने के दौरान तालाब के मालिक और उसके साथियों ने की पिटाई, मौके पर मौत

देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव में एक मछुआरे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय कापरी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब संजय एक तालाब में मछली पकड़ रहा था। तालाब के मालिक मनु राउत ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय की पिटाई की। पिटाई इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई। मछली चोरी का झूठा आरोप लगाकर संजय को मारा: ससुर मृतक के ससुर ने बताया कि संजय अपने ससुराल में रहता था। हाल ही में उन्हें गांव में एक जमीन का टुकड़ा मिला था। मनु राउत इसी जमीन को अपने नाम करना चाहता था। उन्होंने मछली चोरी का झूठा आरोप लगाकर संजय को मारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *