मरवाही में 4 हाथियों का आतंक…2 घर तोड़े:16 किसानों की फसल बर्बाद की; ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत

गौरेला पेंड्रा जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में 4 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इन हाथियों ने पिछले 2 दिनों में घुसरिया, मंजीतटोला, चिचगोहना और कुम्हारी इलाकों में नुकसान पहुंचाया है। 2 ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और 16 किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया। वन विभाग के मुताबिक, हाथियों का यह दल फिलहाल घुसरिया परिसर के कक्ष 2051 के आस-पास देखा गया है। विभाग का मानना है कि ये हाथी मरवाही, पंडरी और सचराटोला की दिशा में जा सकते हैं। पहले मध्य प्रदेश के अनूपपुर से 3 हाथी मरवाही आए थे। इसके बाद कटघोरा वन मंडल के पसान परिसर से एक और हाथी के आने से इनकी संख्या बढ़कर 4 हो गई है। हाथियों से दूरी बनाए रखने की हिदायत वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। विभाग ने तेंदूपत्ता संग्रह करने वाले ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्हें जंगल में बिना जरूरत न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 5 दिन पहले मध्य प्रदेश से आए तीन हाथियों के दल ने सिवनी के दैगंवा गांव में एक घर की दीवार तोड़कर अनाज खाने की कोशिश की। इस दौरान 7 साल का रूद्र घायल हो गया। घायल बच्चे का इलाज मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वन विभाग की जानकारी के अनुसार, हाथी मध्य प्रदेश के चोलना परिसर से आए हैं। वर्तमान में तीनों हाथी घुसरिया परिसर के कक्ष क्रमांक 2049 में हैं। हाथियों ने अब तक तीन मकानों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही पांच किसानों की फसलें भी नष्ट कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *