बेमेतरा| सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत तीसरा चरण के समाधान शिविर आज 14 मई बुधवार को नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम बदनारा में होगा। यह शिविर गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। इस शिविर में क्लस्टर क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायत कुआं, मेड़की, बदनारा, बोरदेही, कटई, भदराली, बुचीपुर, पौंसरी, गिधवा, नगधा को शामिल किया गया है। शिविर में अधिकारी समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देंगे। इसके अलावा अन्य योेजनाओं के बारे में बताएंगे।


