जगराओं में वेतन मांगने पर मां-बेटी से मारपीट:फोटो स्टूडियो मालिक ने की हाथापाई, शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहा था दबाव

लुधियाना के जगराओं थाना सुधार क्षेत्र में स्थित शिवम फोटो स्टूडियो की एक महिला कर्मचारी ने मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का भी आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि वह स्टूडियो में 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम करती थी। मालिक मेवा सिंह उसे केवल 5 हजार रुपए प्रति माह दे रहा था। इतना ही नहीं, वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे दिमागी तौर पर परेशान कर रहा था। परेशान होकर अमनदीप ने 6 नवंबर को नौकरी छोड़ दी। बकाया वापस मांगने पर की मारपीट उसके 6 महीने का वेतन बकाया था। जब वह अपनी मां के साथ एक रेस्टोरेंट पर बकाया वेतन लेने गई, तो मालिक ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेवा सिंह के खिलाफ धारा 75, 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *