रायपुर नगर निगम ने आयोजित किया कॉम्पिटीशन:स्वच्छता के लिए बेस्ट टैगलाइन और मैस्कॉट बनाने वाले को मिलेगा 11 हजार का कैश प्राइज

रायपुर शहर के स्वच्छ बनाने और स्वच्छता में के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नगर निगम रायपुर ने टैग लाइन और मैस्कॉट (शुभंकर) मेकिंग कॉम्पिटिशन आयोजित करने रहा है। इस प्रतियोगिता में चुने जाने वाले विजेता को 11 हजार रुपए कैश प्राइज दिया जाएगा। साथ ही रायपुर नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए स्वच्छता टैग लाइन को इस्तेमाल भी किया जाएगा। महापौर ने लोगों को दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकर्षक और प्रभावशाली प्रविष्टि स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन भेजे । भारत के 4800 शहरों में यह टैगलाइन और मैस्कॉट स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए आम लोगों के बीच आयोजित की जा रही है। ऐसे ले सकते प्रतियोगिता में हिस्सा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और अभियान को और व्यापक व प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। ऑनलाइन गूगल फॉर्म पर प्राप्त प्रविष्टियों में से सबसे अच्छी टैगलाइन और मैस्कॉट को नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ टैगलाइन व मैस्कॉट का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। विजेता को 11 हजार रुपए पुरस्कार राशि, मोमेंटो सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया जाएगा। टैगलाइन प्रतियोगिता में गूगल फॉर्म लिंक http://bit.ly/3YKLQXU पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती है। मैस्कॉट प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4k0vovi पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। 31 मई अंतिम तारीख है। क्या होता है मैस्कॉट​​​​​​ मैस्कॉट एक प्रतीक या चरित्र होता है जो किसी संगठन, ब्रांड, या आयोजन का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक जानवर, व्यक्ति, या वस्तु हो सकता है जो उस संगठन या ब्रांड की पहचान और मूल्यों को दर्शाता है।मैस्कॉट का उद्देश्य होता है लोगों के साथ जुड़ना, भावनात्मक संबंध बनाना, और संगठन या ब्रांड के प्रति सकारात्मक भावना पैदा करना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *