AICC में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवतर जितेंद्र सिंह को एक दिन पूर्व दिए गए बयान पर जवाब देते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि भंवर तो खुद भंवर में हैं और कांग्रेस भी भंवर में फंसी है। ये जिंदगी भर भंवर में ही फंसे रहेंगे। डॉ आंबेडकर को भारत रत्न से लेकर उनकी नीतियों को जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने लागू किया। उनकी नीति नीयत में फर्क नहीं है। जो कहा सबके सामने है। यह कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की कोशिश की है। कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वहीन व मुद्दाहीन है। उनको धरने-प्रदर्शन की आदत डाल लेनी चाहिए। जिंदगी भर विपक्ष में ही रहना है। डॉ पूनिया सोमवार को अलवर में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से यह बात कही। डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है। आजकल लोगों के बीच मे भ्रम फैलाने में लगी है। वीडियो कांट छांट कर नरेटिव सेट करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी। कांग्रेस के लोग सत्ता से बाहर होते ही बौखला जाते हैं। कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वहीन व मुद्दाविहीन है। उनको जिंदगी पर विपक्ष में रहना है। अभी से धरना प्रदर्शन कर आदत डाल लेनी चाहिए। डॉ पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है देश में आजादी के बाद देश को मोदी के रूप में सफल नेतृत्व मिला। एक सफल गृह मंत्री अमित शाह के रूप में मिले। चौ. चरण सिंह को भारत रत्न सब किसानों का सम्मान चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में डॉ पूनिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर पूरी किसान कौम का सम्मान किया गया। देश में खेती की चर्चा हमेशा होती रही है। भारत में अरसे से अर्थव्यवस्था की ताकत किसान रहा है। ये कौम मुगल, अंग्रेजों से लड़ती थी। आज भी देश में धर्म, आस्था की जरूरत होती है तो किसान का बेटा सीना ताकर दुश्मन से लड़ता है।


