धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। हादसा सदर थाना के करौली रोड पर लाइन का पुरा गांव के पास शनिवार रात 8 बजे हुआ। सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया- कंट्रोल रूम से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली थी। पचगांव चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मीणा और हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा के साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार पांच लोग मौके पर गंभीर हालत में मिले। इन्हें पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। 3 लोगों की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से अर्जुन (32) पुत्र पप्पू जाटव निवासी नेता का पुरा थाना दिहौली, भूरी सिंह (50) पुत्र मोजीराम निवासी भौडिया थाना मनियां और मनोज (40) पुत्र हरविलास निवासी भौडिया थाना मनियां की मौत हुई है। इनके शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। एक घायल को रेफर किया
थाना प्रभारी ने बताया- हादसे में घायल हुए बिरखा (42) पुत्र रोशन लाल निवासी जैरा का पूरा थाना मनियां, कल्ला (32) पुत्र भूप सिंह निवासी भौडिया थाना मनियां का इलाज चल रहा है। कल्ला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे सभी लोग
हादसे के बाद हॉस्पिटल पहुंचे परिवार वालों ने बताया- ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग मजदूरी करते थे। ये लोग रोज की तरह लकड़ियां लेकर मनियां जा रहे थे। इनमें से तीन मजदूरों की जान चली गई है। 6 महीने पहले हुई थी शादी
नेता का पुरा गांव का रहने वाला अर्जुन मजदूरी करता था। 6 महीने पहले ही आगरा (उत्तर प्रदेश) में उसकी शादी हुई थी। अर्जुन का बड़ा भाई भी मजदूरी करता है। इनका पूरा परिवार लकड़ियां काटकर मजदूरी करता है। एक साथ चार बजे अनाथ हो गए
हादसे का शिकार मनोज के तीन बेटे और एक बेटी है। मनोज प्रतिदिन लकड़ियां काटकर मजदूरी करता था। शनिवार को भी घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। दिहाड़ी मजदूरी पर जीवनयापन कर रहे मनोज के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भूरी सिंह के परिवार पर भी आर्थिक संकट
हादसे में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले भूरी सिंह के घर में उसके दो बेटे हैं। इसमें से एक बेटे रिंकू की शादी हो चुकी है। भूरी सिंह के साथ उसके दोनों बेटे भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। इसके सहारे उनका घर चलता है। यह भी पढ़ें आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलटी बोलेरो,2 की मौत:घूमने निकले थे 4 दोस्त; जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ हादसा दौसा के महवा से 4 दोस्त बोलेरो कार से घूमने निकले। घर से वे मंडावर (दौसा) जाने की कहकर निकले थे। रविवार रात 12 बजे उनकी कार महवा से 35 किलोमीटर दूर जयपुर-आगरा हाईवे पर सिकंदरा इलाके में आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गई। (पढ़ें पूरी खबर)


