अमृतसर | नैशनल उत्पाद समूह फार्मा कमेटी की बैठक पूर्व राष्ट्रीय प्रधान ओपी मित्तल व राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में स्टेट वाइस फार्मा कमेटी प्रमुखों के गठन का फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत एमएसएमई उद्योग से संबंधित फार्मा के मसलों को उजागर करने व उनकी समस्याओं के समाधान के मुख्य मकसद से इस कमेटी का गठन किया गया है। फार्मा कमेटी के नैशनल प्रमुख डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित कुल 12 राज्यों के फार्मा प्रमुखों को मनोनीत किया गया है। इसी के तहत गुरुनगरी के एडिसन फार्मा के एमडी व लघु भारती की स्थानीय इकाई के प्रधान अमित कपूर को उनकी व्यापारियों प्रति सेवाओं को प्रमुख रखते हुए प्रदेश फार्मा कमेटी का प्रमुख मनोनीत किया गया है।


