भारत-पाक तनाव : माता लाल देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी परम पूज्य माता लाल देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। यह मंदिर रानी का बाग क्षेत्र में स्थित है। यहां अमृतसर सहित देश भर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। टूरिस्ट भी अमृतसर आने पर इस मंदिर में दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। हाल ही में भारत-पाक के बीच हुए हमलों का असर धार्मिक स्थलों पर भी दिखा है। माता लाल देवी मंदिर में बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। सुरक्षा को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है। आपसी संधि भी हो गई है। इसके बावजूद लोगों के मन से डर कब निकलेगा, यह देखना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *