जंडियाला इलाके में 10 मई को एक दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ में काबू किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की टांग में एक गोली लगी। आरोपी बलजीत सिंह गांव मैनीए का रहने वाला है। डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि 10 मई को सतगुरु कलेक्शन नाम की दुकान पर 3 युवकों ने फायरिंग की थी। हमले में काम करने वाली एक युवती कोमल गोली लगने घायल हुई थी। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, विनय एलिस निवासी बेदी बाजार वेरका को पहले ही काबू कर लिया था फिरौती न देने पर हमलावरों ने दुकान पर फायरिंग की थी। बुधवार दोपहर बाद तकरीबन साढ़े 3 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी उसी रास्ते से गुजरने वाला है। जंडियाला पुलिस ने नाका लगाया। आरोपी को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली मारी। बलजीत सिंह मेन आरोपी है जो बिल्ला जोबन गैंग के साथ जुड़ा है। मामले में 6 और आरोपियों को नामजद किया गया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


