नियम तोड़ने वालों के कटेंगे चालान: एसआई मंगल सिंह

अमृतसर सिटी | जोन नंबर-6 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह ने टीम के साथ शहर के अलग-अलग चौराहों पर नाके लगाए। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे। मंगल सिंह ने कहा कि प्राथमिकता रास्ता साफ रखना है। ट्रैफिक जाम नहीं लगने देना है। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि सामान दुकान के अंदर रखें। बाहर रखने से पैदल चलने वालों और पार्किंग करने वालों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *