फर्स्ट-डे 108 कुंड में 6 पारियों में हुआ महायज्ञ:विवाहित जोड़ों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 25 दिसंबर को होगा संमापन

बाड़मेर आदर्श स्टेडियम में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आगाज सोमवार को यज्ञ के साथ किया गया। इसमें महिलाओं और पुरूषों ने बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। इसमें विवाहित जोड़ों ने आहूतिया दी गई। एक कुंड में चार बैठ। इस तरह एक पारी में 600 जनों ने आहूतियां दी। पहले दिन 6 पारियां हुई है। 25 दिसंबर तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार से जुडे रणवीर सिंह भादू ने किया मंत्रोच्चार के साथ कुंडीय महायज्ञ में आहूतिया दी गई। दरसअल, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार व जिला शाखा बाड़मेर की ओर से पर्यावरण संरक्षण व वैचारिक शुद्धता को लेकर प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 27 साल बाद आदर्श स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा के बाद दूसरे दिन सोमवार को विधिवत रूप से महायज्ञ की शुरुआत की गई। इसमें ग्रामीण से लेकर शहर की महिलाओं और पुरूषों ने भाग लिया। यज्ञ में बैठने वाले महिलाओं और पुरूषों ने पीले रंग का ड्रेस कोड पहनकर यज्ञ में बैठे। गायत्री परिवार से जुड़े रणवीरसिंह भादू ने बताया- पर्यावरण संरक्षण व वैचारिक शुद्धता को लेकर महायज्ञ करवाए जा रहे है। सुबह 9 बजे यज्ञ शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पहले दिन 6 पारियों में महायज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं आगामी दो दिनों तक ऐसे अनवरत जारी रहेगे। मंगलवार को दीप यज्ञ का भी आयोजन है। इसमें आशीर्वाद प्रदान करने के लिए सहप्रमुख डॉ. चिन्मय पांडेया कल शाम को सात बजे आएंगे। एक पारी करीब एक घंटे से सवा घंटे की है। इसमें 108 कुंड में एक पारी में 600 लोग ने आहुतियां दी। प्रतिदिन 5-6 पारिया होगी है और यह 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस जो लोग आएंगे उनको बारी- बारी से यज्ञ में बैठने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *