पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ट्रैफिक की एडिशनल डीसीपी अमनदीप कौर ने जोन इंचार्जों के साथ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्रवाई की। बस स्टैंड, महां सिंह गेट, शेरा वाला गेट, घिउ मंडी चौक, सुल्तानविंड चौक, गुरुद्वारा शहीदा साहिब, चाटीविंड चौक से मुनी चौक तक दोनों ओर सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान का सामान बाहर रखा तो कार्रवाई होगी। मजीठा रोड बाईपास से गुरु नानक देव अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए।


