अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने 12वीं का रिजल्ट 96.29 प्रतिशत रहने पर शिक्षकों-छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 16 विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीईओ (सेकेंडरी) हरभगवंत सिंह वड़ैच ने बताया कि मेधावी छात्रों में 6 सरकारी स्कूलों से, 2 अर्ध-सरकारी स्कूलों से और 8 निजी स्कूलों से हैं।


