नारायणपुर | नगर सेना विभाग द्वारा 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल डियूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राज्य के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में संपादित की जाएगी। शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgs tate.gov.in/ लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन एव ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। अंतिम तिथि 30 मई शाम 05 बजे तक है।


