बंदर ने महिला को किया घायल रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम पांडातराई में एक आक्रामक बंदर ने ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैला दी। बंदर ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने बुधवार को बंदर का रेस्क्यू किया। उक्त बंदर को उसके ही साथी बंदरों ने भी घायल कर दिया था। रेस्क्यू की कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर और मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त के निर्देश पर की गई। डीएफओ निखिल अग्रवाल के निर्देशन में पंडरिया उप वनमंडल अधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन और पंडरिया पश्चिम की वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लवी गंगबेर के नेतृत्व में टीम ने बंदर को पकड़ा। बंदर के इलाज के लिए बिलासपुर से वेटनरी डॉक्टर चंदन को बुलाया गया। डॉक्टर चंदन और वन विभाग की टीम ने मिलकर बंदर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक उपचार के बाद बंदर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। डॉक्टर ने फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया। इसके बाद बंदर को भोरमदेव अभयारण्य में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *