मासलपुर थाना पुलिस ने 10 ग्राम 78 मिली ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से स्मैक तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने स्मैक अकाउंट अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी बड़ापुरा गांव निवासी करनसिंह उर्फ रामकरण मीणा (45) पुत्र श्याम लाल और महाराज सिंह उर्फ कल्लू मीणा (37) पुत्र भंवर सिंह हैं। उन्होंने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन स्मैक आउट अभियान के तहत युवकों को स्मैक ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान मासलपुर के पावरहाउस के समीप दो युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों छिपने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पुलिस ने तलाशी ली तो करनसिंह की पेंट की जेब से 5.48 ग्राम स्मैक और महाराज सिंह के पास से 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से स्मैक को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी नीरजकुमार शर्मा सहित हेड कॉन्स्टेबल हरीमोहन, समन्दर सिंह, कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, उदयभान, राजेश व सोनवीर शामिल रहे।


