पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट पसरूर छावनी में पाकिस्तानी सैनिकों संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भारत के अहंकार को धूल में मिला दिया है। डॉन न्यूज के मुताबिक पाक पीएम ने कहा- दुश्मन, जो हमसे बड़ा है, उसे इस बात पर घमंड था कि उसके पास अरबों डॉलर के मिलिट्री इक्विपमेंट हैं। हमने उसे बहुत बड़ा झटका दिया है। हम युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार हैं। चुनाव आपका (भारत) है। शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा- अगर आप हमारा पानी रोकते हैं, तो यह हमारी रेड लाइन है। पानी पर हमारा हक है। हमारी सेना हमारे अधिकार के लिए लड़ेगी। पाकिस्तान से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…..


