लुधियाना की युवती का जालंधर के होटल में गैंग रेप:पड़ोसन के भाई ने पहले की फ्रेडशिप,फिर दोस्त के साथ होटल में ले जाकर की जबरदस्ती

पंजाब के लुधियाना की रहने वाली एक युवती के साथ जालंधर के पास एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गली में रहने वाली निशा के भाई राहुल के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। राहुल अक्सर उससे फोन पर बातचीत करता था। अगस्त 2024 में राहुल अपनी बहन के घर आया हुआ था। एक रात उसने युवती को घर के सामने बने खेतों में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होटल में दोबारा घटना को दिया अंजाम पीड़िता ने आगे बताया कि 1 मार्च 2025 को राहुल ने उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया। वह बस्ती जोधेवाल चौक पर उससे मिलने गई, जहां राहुल अपने मोटरसाइकिल पर आया और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति सुनील भी था। दोनों आरोपी उसे जालंधर के पास स्थित एक होटल में ले गए। वहां दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश थाना टिब्बा की पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *