कलेक्टर ने उपार्जन कार्यों की समीक्षा की:जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 8682 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सोमवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक लेकर उपार्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभी तक पंजीकृत किसानों से किए गए उपार्जन की क्षेत्रवार एवं केन्द्रवार विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रों में पर्याप्त तौल कांटे, बारदाने के साथ ही मजदूरों की उपलब्धता रहे जिससे सुचारू रूप से किसानों से उपार्जन किया जा सके। बैठक में उप संचालक कृषि केके पाण्डे, उपायुक्त सहकारित सुधीर कैथवास, नागरिक आपूर्ति निगम के सुशील पंडित तथा सीसीबी के मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 20 दिसंबर तक जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों पर 8682 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। धान की खरीद 20 जनवरी तक की जाएगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *