सेंसेक्स 500 अंक नीचे 80,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 150 अंक लुढ़का; IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स सबसे ज्यादा फिसले

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 15 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक नीचे 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 24,550 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और MM के शेयर 1% नीचे हैं। जबकि, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट है। IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। जबकि ऑटो, मीडिया मेटल शेयर चढ़े हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी मई में घरेलू निवेशकों ने ₹19,780 करोड़ की खरीदारी की कल बाजार में करीब 200 अंक की तेजी रही हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन कल यानी बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 182 अंक चढ़कर 81,331 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही। ये 24,667 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर 3.95%, टेक महिंद्रा 2.26% और जोमैटो 2.20% चढ़कर बंद हुए। मारुति और इंफोसिस सहित कुल 6 शेयरों में 2% तक का उछाल रहा। जबकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक 1.7% तक गिरे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त मेटल सेक्टर में 2.46%, रियल्टी में 1.70%, IT में 1.34%, मीडिया में 1.27%, ऑयल एंड गैस में 1.22% और ऑटो में 0.82% देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *