राज्य स्तरीय कलर एंड क्लिक प्रतियोगिता में प्रथम रहे प्रकेत

बरमकेला | सरिया बरमकेला अंचल के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए कलर एंड क्लिक प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का आयोजन सिप अबेकस बरमकेला के प्रिंसिपल अनीता साहू द्वारा बरमकेला के अघरिया भवन में किया गया था। जिसमें लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया था जिसके निर्णायक सारंगढ़ के सम्मेलाल एवं बरमकेला के उमाशंकर साहू रहे। जिन्होंने सभी कलर शाीट का अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया जिसमें कक्षा 5 से 7 तक सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान सुभाष चंद्र बोस स्कूल सरिया के प्रकेत प्रधान को मिला। ,द्वितीय हर्षिता पटेल, तृतीय अवनीशा पुजारी रही। कक्षा 3 से 4 जूनियर वर्ग में प्रथम सृजन पंडा, द्वितीय काव्या नायक, तृतीय याशी पटेल रही। कक्षा 1एवं 2 जूनियर वर्ग में प्रथम आराध्या भारद्वाज, द्वितीय पीयूष पटेल, तृतीय सोमेश निषाद रहे। राउंड 3 जो स्टेट लेवल पर होना है उसके लिए प्रकेत प्रधान, हर्षितापटेल, अवनीशा पुजारी, हितेश पटेल, इशान मालाकार, लवली मानिकपुरी, छायांक यादव, मोक्षदा इज़रदार, रितु पटेल, परीधि पटेल, एकता नायक, सृजन पंडा, काव्या नायक, याशी पटेल, रमेश पटेल, वैभव स्वरूप, पूनम डडसेना, रिया पटेल, रोली पटेल, प्रकृति पाणिग्रही, प्रतिष्ठा सिदार, निष्ठा सिदार, निहाल नायक, आराध्या भारद्वाज, पीयूष पटेल ,सोमेश निषाद, आयुष साहू, विहान नायक, तान्या सिदार की पेंटिंग्स को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *