फतेहगढ़ साहिब पहुंचे डीजी अर्पित शुक्ला:सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा, बोले- 6 हेल्प डेस्क बनाई, ड्रोन से होगी निगरानी

पंजाब के स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने फतेहगढ़ साहिब का दौरा करके शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने शहीदी सभा को शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से संपन्न कराने के लिए कई नए कदम उठाए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसएसपी डा. रवजोत ग्रेवाल ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। 20 पार्किंग स्थल चिन्हित किए अर्पित शुक्ला ने कहा कि शहीदी सभा के लिए कुल 20 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। पार्किंग क्षेत्र और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच एक शटल बस सेवा शुरू की गई है, जिसमें कुल 100 बसों का उपयोग किया जा रहा है और पूरे शहर को वन-वे ट्रैफिक रूट में बदल दिया गया है। शुक्ला ने बताया कि शहीदी सभा क्षेत्र की व्यवस्था को पांच सेक्टरों में बांटकर एक स्पष्ट वीआईपी मार्ग, जो आपातकालीन मार्ग के रूप में भी काम करता है, चिह्नित किया गया है। एसजीपीसी, खालसा एड, एनसीसी और अन्य स्वयं सेवी संगठनों के समाज सेवियों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। ड्रोन से नजर रख रही पुलिस अर्पित शुक्ला ने बताया कि यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 6 हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जिनमें एक पुलिस डेस्क, एक सूचना डेस्क और एक मेडिकल हेल्प डेस्क शामिल है। फतेहगढ़ साहिब में तैनात पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने अधिकारियों से पूरे समर्पण और सेवा भावना से काम करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं के प्रति पूरी विनम्रता का रवैया अपनाने को कहा। साथ ही अधिकारियों को शहीदी सभा के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पुलिसिंग की मिसाल कायम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर हरचरण सिंह भुल्लर, डीआईजी रूपनगर रेंज और डॉ. रवजोत ग्रेवाल एसएसपी फतेहगढ़ साहिब भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *