शिमला में निकाली तिरंगा यात्रा:इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे; जयराम बोले-दुश्मन देश में 100KM अंदर घुसकर किया वार

भाजपा शिमला के सहयोग से सीटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी फोरम ने आज शिमला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सीटीओ से मॉल रोड होते हुए रिज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, भारतीय सेना में शौर्य दिखाते हुए पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर घुसकर तबाही मचाई। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी देश नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मजबूत नेता हैं। उन्होंने साफ किया कि अभी युद्ध समाप्त नहीं हुआ। यदि पाकिस्तान फिर से हमले की कोई कोशिश करेगा तो उसका करारा जबाव दिया जाएगा। बिंदल बोले- पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे देश व प्रदेश में निकाली जा रही है। हिमाचल में भी चारों संसदीय क्षेत्रों के स्तर पर और 33 मंडल के स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मकसद भारतीय सेनाओं के प्रति सम्मान दिखाना और बधाई देना है। 33 मंडलों पर अलग से आयोजन BJP के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 14 से 23 मई तक जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शिमला के बाद कल यानी 15 मई को धर्मशाला, 16 मई को मंडी और 17 मई को हमीरपुर में यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन यहां निकलेगी यात्रा बिहारी शर्मा ने कहा कि 18 मई को अर्की, पांवटा साहिब, ऊना, डलहौजी और मनाली, 19 मई को सोलन, कुल्लू, कुटलेहड़, जसवां परागपुर, पच्छाद और चंबा, 20 मईको दून, नाहन, देहरा, बिलासपुर और बंजार, 21 मई को नालागढ़, हरोली, घुमारवी, ज्वालामुखी, चुराह और किन्नौर, 22 मई को कसौली, चिंतपूर्णी, नयनादेवी, आनी, भटियात और 23 मई को शिलाइ, रेणुकाजी, गगरेट, झंडुता, भरमौर और लाहौल-स्पीति में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। विभिन्न सभाएं और संस्थान लेंगे भाग बिहारी शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में भाजपा सहयोग करेगी और यह कार्यक्रम सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी संस्थान द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामाजिक संस्थान, व्यापार मंडल, एनजीओ, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन, वेलफेयर सोसाइटी, महिला मंडल, युवक मंडल, विभिन्न प्रकार की सभाएं एवं धार्मिक संस्थान भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *