कांगड़ा में नशा तस्कर सास-बहू गिरफ्तार:हेरोइन बरामद; पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत घर पर की छापेमारी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने दो नशा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। जिला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डमटाल पुलिस ने छन्नी से दोनों महिलाओं को 17.91 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात (मंगलवार) इंदौरा निवासी चंपा के घर पर छापा मारा। इस दौरान दोनों से हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद चंपा और उसकी बहू साक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ डमटाल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को आज पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने चला रखा ऑपरेशन क्लीन बता दें कि प्रदेश सरकार के आदेशों पर नशे के खात्मे के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चला रखा है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में भी हालात अब पंजाब जैसे बनने लगे हैं। युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूब चुकी है। खासकर चिट्टा के सेवन की वजह से कई युवा काल का ग्रास बन चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *