धनबाद-गया रेलखंड के हीरोडीह व लाराबाद स्टेशन के बीच हुए दो अलग-अलग रेल हादसों में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का शव लाराबाद स्टेशन के समीप से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक के किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इधर घटना की सूचना पाकर तिलैया थाना पुलिस देर रात करीब 1 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से युवक गिरा वहीं दूसरी घटना में हीरोडीह रेलवे स्टेशन पर 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक युवक गिर कर गंभीर रूम से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोटवार टोला निवासी बासुकीनाथ सिंह के 33 वर्षीय पुत्र मिनासी सिंह के रूप में हुई है। आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल घटना को लेकर आस पास के लोगों ने बताया कि ट्रेन से उतरने के क्रम में युवक अपना संतुलन खो कर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह जख्मी हो गया। जिसे आरपीएफ व स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जिसका इलाज अभी जारी है। बताया जा रहा है कि युवक गया से उक्त ट्रेन से आ रहा था। उसे परसाबाद स्टेशन उतर कर अपने घर जाना था।


