संगरूर जेल में तस्करी रैकेट का पर्दाफाश:चेकिंग में 9 मोबाइल, 4 स्मार्टवॉच, अफीम बरामद; एक मुलाजिम की भूमिका भी संदेह में

संगरूर जेल के अंदर से चल रहे तस्करी रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जेल की चेकिंग के दौरान 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया है। शुरुआती जांच में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका भी सामने आ रही है। इसका खुलासा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। तस्कर का साथी जेल में है बंद डीजीपी की तरफ से बताया गया है कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृतसर से तस्करी में पकड़े गए मनप्रीत सिंह से इसके तार जुड़ रहे है। जो कैदी गुरविंदर सिंह का सहयोगी है, जो वर्तमान में संगरूर जेल में बंद है। मनप्रीत सिंह के कब्जे से पुलिस ने 4 किलोग्राम हेरोइन, 5.5 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्तौल और बरामद किए। डीएसपी को किया था गिरफ्तार डीजीपी के मुताबिक जांच के दौरान संगरूर जेल के डीएसपी सुरक्षा गुरप्रीत सिंह को जेल के अंदर तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह परिसर में ड्रग्स और मोबाइल फोन की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया था और अपने परिवार के सदस्यों से जुड़े UPI खातों के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहा था। हम आपराधिक तत्वों के साथ किसी भी प्रकार के आंतरिक समझौते या मिलीभगत के प्रति जीरो टालरेंस नीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी व्यक्ति को – चाहे उसका पद या ओहदा कुछ भी हो – अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *