फाजिल्का में परिवार के तीन लोगों को अगवा कर पीटा:जबरन घर में घुसे नशा तस्कर, बंधक बनाकर किया हमला, लहूलुहान हालत में मिले

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव तूतवाला में एक परिवार के तीन सदस्यों को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। बुधवार शाम नशे का कारोबार करने वाले आरोपी घर में घुस आए और लीन लोगों को उठाकर ले गए। पंचायत सदस्यों ने तीनों को छुड़वाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बलकार सिंह, गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को घर से जबरन उठाया। उन्हें कई घंटों तक बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार की सदस्य सिमरजीत कौर ने बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग नशे का कारोबार करते हैं। कल शाम को ये लोग उनके घर में घुस आए। सिर पर भारी वस्तुओं से मारा आरोपियों ने तीनों को अपने घर ले जाकर सिर पर भारी वस्तुओं से वार किए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा। परिवार ने गांव के सरपंच, पंचायत सदस्यों और 112 पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी। तीनों को लहूलुहान हालत में छुड़ाया पंचायत सदस्यों की मदद से तीनों को लहूलुहान हालत में छुड़ाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *