लुधियाना में आज वकीलों की हड़ताल:ज्यूडिशल द्वारा की जा रही धक्केशाही,7 नामजद और 150 वकीलों पर हुई गलत FIR

पंजाब भर में आज वकील समुदाय ने हड़ताल की है। कोई भी वकील अदालत में पेश होकर किसी का केस नहीं लड़ रहा। वकीलों ने ज्यूडिशियल सिस्टम पर धक्केशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, लुधियाना में वकीलों पर दर्ज हुए मामलों को लेकर वकीलों ने पंजाब भर में हड़ताल का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 नामजद वकीलों सहित 150 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बार एसोसिएशन के एडवोकेट राजकुमार भल्ला बोले… बार एसोसिएशन के एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने कहा कि वकील लोगों को कोर्ट में इंसाफ दिलाते हैं, लेकिन यहां खुद वकीलों पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के विरोध में आज वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि ज्यूडिशियल द्वारा वकीलों के साथ धक्का किया जा रहा है। वकीलों को डरा-धमका कर कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक वकीलों पर पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना लुधियाना के वकीलों के साथ हुई है। इसी के चलते लुधियाना बार एसोसिएशन ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसके समर्थन में जालंधर बार एसोसिएशन भी लुधियाना बार एसोसिएशन के साथ खड़ी है। उनका कहना है कि वकीलों को इंसाफ दिलाने के लिए अगर संघर्ष को तेज करना पड़ा या कोई अन्य फैसला लेना पड़ा, तो वे वकीलों के साथ खड़े रहेंगे। उनकी मांग है कि वकीलों पर दर्ज हुए पर्चे को तुरंत रद्द किया जाए। एडवोकेट ने बताया कि कुछ दिन पहले नाजर कर्मियों (फोर्थ क्लास) का एक एडवोकेट के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद एडवोकेट ने कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उनका कहना है कि लुधियाना के वकीलों की कॉल पर आज जालंधर की कचहरी भी बंद कर दी गई है। अगर लुधियाना बार एसोसिएशन ने कल भी बंद की कॉल दी, तो कल भी कचहरी बंद रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *