संगरूर में इंग्लैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी:दंपती से 28 लाख में की डील, बकाया नहीं देने पर महिला समेत दो लोगों पर FIR

पंजाब के संगरूर में दंपती को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला और उसके साथी ने पति-पत्नी को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 28 लाख में डील की। बकाया वापस न करने पर दंपती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला परमजीत कौर और शमशेर सिंह के खिलाफ ठगी करने और ट्रैवलिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जगराज सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को 28 लाख रुपए में इंग्लैंड भेजने का वादा किया था। इस एवज में उन्होंने आरोपियों को 5.55 लाख रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपी उन्हें विदेश नहीं भेज सकते। पंचायती राजीनामे के बाद आरोपियों ने 2.5 लाख रुपए वापस कर दिए। लेकिन 3.15 लाख रुपए अभी भी बकाया हैं। जगराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *