अबोहर में सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई बाइक:युवक गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने परिजनों को दी सूचना

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव बकैनवाला के पास एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। काम से वापस लौट रहा था जानकारी के अनुसार रविन्द्र पाल मजदूरी करके घर लौट रहा था। रविन्द्र पाल के पिता लेखराज ने बताया कि बकैनवाला के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण उनके बेटे को सड़क किनारे खड़ा छोटा हाथी नहीं दिखाई दिया। इस कारण वह बाइक समेत हाथी से टकरा गया। दूसरे अस्पताल किया रेफर आसपास के लोगों ने घायल युवक को देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि रविन्द्र पाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *