रोने की आवाज सुन जंगल में पहुंची महिला, मिली बच्ची:निसंतान महिला ने गोद लेने की बनाई योजना, कुछ देर में नवजात ने तोड़ा दम

गिरिडीह में गुरुवार को एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को जंगल में छोड़ दिया। जबकि उस बच्ची को गोद में लेकर एक निसंतान महिला मां बनने की खुशी से रो पड़ी। हालांकि महिला की यह खुशी पल भर के लिए ही रही। अस्पताल ले जाने के बाद नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना पिरटांड थाना क्षेत्र के मधुपुर के बांध गांव की है। बकरी चरा रही महिला ने सुनी रोने की आवाज
दरअसल, जंगल में रोने की आवाज आने पर बकरी चरा रही कुंती देवी उस ओर पहुंची तो उन्हें एक नवजात बच्ची नजर आई। उन्होंने फौरन अपनी रिश्तेदार तिलेश्वरी देवी को सूचना दी। तिलेश्वरी देवी निसंतान है। उसने बच्ची को गोद लेने की योजना बनाई और काफी खुश हो गई। बच्ची के सिर पर चोट के मिले निशान
इसी बीच उन्हें बच्ची के सिर पर चोट का निशान दिखा तो उसे अस्पताल लेकर पहुंची, पर बच्ची ने रास्ते में ही दम ताेड़ दिया। पलभर के लिए मां बनी तिलेश्वरी देवी बच्ची को सीने से लगाकर रोने लगी। अस्पताल का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पीरटांड थाना को दी गई। पुलिस को बच्ची को छोड़ने वाली महिला की तलाश
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची को छोड़ने वाली महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान तिलेश्वरी देवी भी मौजूद रही। भारी मन से तिलेश्वरी देवी ने नवजात बच्ची को पोस्टमॉर्टम में मौजूद कर्मियों को सौंप दिया। इस दौरान महिला तिलेश्वरी देवी के आंसू नहीं रुक रहे थे। वे लगातार रोये जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *