पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम के तहत गुरदासपुर के दीनानगर में पुलिस ने कार्रवाई की गई। सिविल और पुलिस प्रशासन ने गांव डीडा सांसियां में नशा तस्करों के अवैध निर्माण को गिराने का अभियान शुरू किया। नहरी विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए दो नशा तस्करों के घरों को गिराया गया है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य और एसडीएम दीनानगर जसपिंदर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। नशा तस्करों पर 12 मामले दर्ज अधिकारियों ने बताया कि जिन नशा तस्करों के घर गिराए जा रहे हैं। उनकी पहचान हरदीप लाल और लखविंदर लाल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग 12 मामले दर्ज हैं।


