झरना में डूबने से ‎एक युवक की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा; NDRF ने 45 मिनट में निकाला शव, 40 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू

हजारीबाग के चमेली झरना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को दोस्तों के साथ नहाने गया शिवम कुमार (19) डूब गया था। गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने 45 मिनट के प्रयास में उसका शव बाहर निकाला। जबकि लोग पिछले 40 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे। शिवपुरी पूरी मोहल्ला निवासी शिवम अपने दो दोस्तों पीयूष कुमार और श्याम कुमार के साथ चमेली झरना घूमने और नहाने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसके बाद दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। डेडबॉडी करीब 40 फीट गहराई में मिली: एनडीआरएफ कमांडेंट
एनडीआरएफ कमांडेंट धीरज कुमार ने बताया कि झरने का पानी बेहद ठंडा और स्थिर है। डेडबॉडी करीब 40 फीट गहराई में मिली। इससे विजिबिलिटी कम हो जाती है। यही वजह है कि शव निकालना चुनौतीपूर्ण था। भाई ने प्रशासन पर नाराजगी जताई स्थानीय लोगों के मुताबिक यह जलाशय अवैध पत्थर खनन से बना है। यहां पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। मृतक के भाई राहुल कुमार ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि कोई साजिश तो नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हजारीबाग में स्थायी एनडीआरएफ टीम की तैनाती की मांग की है। साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने और बैरिकेडिंग की भी मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पर्यटक मौज मस्ती व पिकनिक के लिए आते हैं यहां
पदमा और इचाक थाना सीमाना अंतर्गत से जुड़े‎ चमेली झरना (बरसाती) आए दिन दुर्घटनाओं को ‎लेकर चर्चा में रहता है। पिकनिक स्पॉट होने के करण‎ पर्यटक मौज मस्ती व पिकनिक के लिए आते रहते हैं‎ और नहाने के क्रम में अपनी जान गवा बैठते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *