धनबाद में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा:सांसद बोले- देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की क्षमता साबित की

धनबाद में भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। सिटी सेंटर से शुरू हुई यह यात्रा रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे। यात्रा में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। भाजपा के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के हौसले और बलिदान को सम्मान देने का माध्यम: ढुल्लू महतो रणधीर वर्मा चौक पर यात्रा सभा में बदल गई। वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता का प्रमाण बताया। साथ ही इसे केंद्र सरकार की मजबूत नीति का परिणाम कहा। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के हौसले और बलिदान को सम्मान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की क्षमता साबित की है। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति सेना के प्रति जनता की भावना को दर्शाती है। विधायक शत्रुघ्न महतो ने आतंकी हमले के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई की सराहना की। सभा में पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सेना की रणनीति और साहस की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *